राजस्थान की भौगोलिक स्थिति
० क्षेत्रफल
- 3,42, 239 वर्ग किमी. (1,32,140 वर्ग मील), 1 नवम्बर, 2000 को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के
अलग होने के उपरान्त राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य]
- देश के क्षेत्रफल का
प्रतिशत/भाग राज्य में - 10.41 प्रतिशत (1/10 भाग)
०आकृति
-विषमकोणीय चतुर्भुज (Rhombus) या पतंग के समान (सर्वप्रथम
प्रो.टी.एच. हैण्डले ने बताया)
स्थिति :
-
अक्षांशीय - 23°3'
उ. अक्षांश से 30° 12' उत्तरी अक्षांश (अक्षांशीय विस्तार 7°9) तथा
-
देशान्तरीय - 69°
30' पू. देशान्तर से 78° 17' पूर्वी देशान्तर (देशान्तरीय विस्तार 8°47) है ।
-
दोनों देशान्तरों के मध्य 8°47' लगभग 9°
का अन्तर है, अतः पूर्व से पश्चिम में सूर्योदय होने में 35 मिनट 8 सैकण्ड लगभग 36 मिनट का अन्तर होता है।
विस्तार
-
राज्य की लम्बाई (उत्तर से दक्षिण) - 826 किमी. : कोणा गोव (गंगानगर 30°12' उत्तरी अक्षांश पर) से दक्षिण में बोरकुंड गाँव (कुशलगढ़, बाँसवाड़ा 23°3'
उत्तरी अक्षांश पर) तक
है।
-
राज्य की चौड़ाई (पूर्व से पश्चिम) - 869 किमी. : पश्चिम में कटरा गाँव (सम, जैसलमेर 69°30
पूर्वी देशान्तर पर) से पूर्व में सिलाना गाँव (राजाखेड़ा, धौलपुर 78°17'
पूर्वी देशान्तर पर) तक
है।
-
राजस्थान की लम्बाई चौड़ाई में 43 किमी. का अन्तर है। राजस्थान के उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व तक के विकर्ण
की लम्बाई 850
किमी. है जबकि राजस्थान
के दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व तक के विकर्ण की लम्बाई 784 किमी. है।
-
राजस्थान का अधिकांश भाग कर्क रेखा (2311 या 23°30'
उत्तरी अक्षांश रेखा)
में स्थित है। । कर्क रेखा राजस्थान के दूंगरपुर दक्षिणी सीमा से होती हुई
बाँसवाड़ा जिले के लगभग मध्य में से होकर गुजरती है। बाँसवाड़ा कर्क रेखा के सर्वाधिक निकट स्थित शहर है
-
कर्क रेखा के उत्तर में स्थित होने के कारण जलवायु की दृष्टि से राज्य का
अधिकांश भाग उपोष्ण या शीतोष्ण कटिबन्ध में स्थित है। सूर्य की रेखाएँ कर्क रेखा
पर सीधी पड़ती हैं। इससे जिस जिले की दूरी अधिक होगी उस पर किरणें सर्वाधिक तिरछी होंगी। अतः सूर्य की किरणें बाँसवाड़ा जिले में सीधी एवं
गंगानगर में तिरछी पड़ती है।
-
1°
देशांतर को पार करने
में सूर्य 4
मिनट का समय लेता है।
इस प्रकार राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी भाग में लगभग 36 मिनट (9x4
मिनट = 36 मिनट) का अन्तर रहता है। सर्वप्रथम सूर्योदय
धौलपुर में होता है क्योंकि धौलपुर राजस्थान का सबसे पूर्वी जिला है और सबसे बाद में
सूर्योदय जैसलमेर में होता है क्योंकि वह राजस्थान का सबसे पश्चिमी जिला है।
-
राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा - 5,920 किमी. (अन्तर्राज्यीय सीमा - 4, 850 + अन्तर्राष्ट्रीय सीमा 1.070 किमी) 0 पाकिस्तान से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा (रेडक्लिफ रेखा) की लम्बाई - 1070 किलोमीटर 0 पाकिस्तानी सीमा के सर्वाधिक निकट एवं दूर स्थित शहर व जिला मुख्यालय
क्रमश:- गंगानगर एवं बीकानेर। D राजस्थान के पड़ोसी राज्यों (5) में सबसे लम्बी सीमा (1600 किमी) मध्यप्रदेश तथा सबसे छोटी सीमा पंजाब के
-
साथ (89
किमी.) लगती है। ०
अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित जिलों की संख्या 4 (गंगानगर-210 किमी.,
बीकानेर-168 किमी., जैसलमेर-464
किमी.,
-
बाड़मेर-228
किमी.), अन्तर्राज्यीय सीमा पर स्थित जिलों की संख्या 23 (बाड़मेर, जालौर,
सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर,
बाँसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा,
कोटा, झालावाड़, बाराँ,
सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर,
भरतपुर, अलवर, जयपुर,
सीकर, झुन्झुनूँ, चूरू,
हनुमानगढ़ एवं गंगानगर)
व अन्तर्वतीय जिलों की संख्या 8 (राज्य अथवा देश की सीमा
-
नहीं बनाते है - जोधपुर, दौसा,
राजसमन्द, पाली, नागौर,
टोंक, बूंदी, अजमेर) है। 0
सर्वाधिक लम्बी सीमा :
अंतरराष्ट्रीय - जैसलमेर (464
किमी.), अंतरराज्यीय - झालावाड़ (मध्यप्रदेश से लगती)
-
सर्वाधिक छोटी सीमा : अंतरराष्ट्रीय - बीकानेर (168 किमी.), अंतरराज्यीय - बाड़मेर (गुजरात से लगती) ० राज्य के चार जिलों हनुमानगढ़, भरतपुर, धौलपुर एवं बाँसवाड़ा की अन्तर्राज्यीय सीमा दो-दो सीमावर्ती राज्यों से
लगती है।
-
हनुमानगढ़ की पंजाब और हरियाणा से, भरतपुर की उत्तरप्रदेश और हरियाणा से, धौलपुर की उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश
-
से,
बाँसवाड़ा की
मध्यप्रदेश और गुजरात राज्यों से सीमाएँ लगती है। 0 पंजाब राज्य से सबसे कम लम्बी सीमा हनुमानगढ़
जिले की तथा सर्वाधिक गंगानगर जिले की मिलती है। हरियाणा राज्य
-
से सर्वाधिक लम्बी सीमा हनुमानगढ़ जिले की तथा न्यूनतम जयपुर जिले की लगती
है। उत्तरप्रदेश की सबसे कम लम्बी सीमा धौलपुर जिले से तथा अधिकतम भरतपुर से लगती
है। मध्यप्रदेश से सर्वाधिक अन्तर्राज्यीय सीमा झालावाड़ एवं न्यूनतम भीलवाड़ा
जिले की लगती है। बाड़मेर ऐसा जिला है जिसकी सीमा पाकिस्तान से (अन्तरराष्ट्रीय)
एवं गुजरात से
-
(अन्तर्राज्यीय) सीमा मिलती है। इसी प्रकार
गंगानगर जिले की सीमा पाकिस्तान एवं पंजाब राज्य दोनों से मिलती है। 0 अजमेर व चित्तौड़गढ़ दोनों ऐसे जिले हैं जिनकी
सीमा समाप्त होने के बाद पुनः दूसरे स्थान से शुरू होती है।



0 टिप्पणियाँ